Site icon AB News.Press

IAS Transfer in CG : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अफसरों समेत 3 जिलों के कलेक्टर बदले, देखिये लिस्ट

IAS Transfer in CG

रायपुर। प्रदेश की सरकार ने गुरुवार को एक साथ 20 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इनमे 2003 बैच की आईएएस ऋतु सैन के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटने पर उन्हें ओएसडी, सह निवेश आयुक्त राज्य औद्योगिक विकास निगम, दिल्ली मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। 2008 बैच की आइएएस शारदा वर्मा को वित्त विभाग और  वाणिज्यकर(पंजीयन) विभाग में पदस्थ किया गया है।

आईएएस महादेव कांवरे को रायपुर और नीलम नामदेव एक्का को आयुक्त बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। इसी तरह तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें विनय कुमार लंगेह को महासमुंद, चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया और संवित मिश्रा को बीजापुर का कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी लिस्ट –

read more – Rahul Gandhi on ED Raid : कांग्रेस नेता राहुल गांधी दावा, घर पर पड़ने वाली है ED की रेड, बोले- ‘चाय-बिस्कुट मैं खिलाऊंगा…कर रहा हूं इंतजार’

Exit mobile version