Delhi Coaching Incident : दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए कोचिंग हादसे में जान गवाने वाले छात्रों के परिवारों को देंगे 10-10 लाख, विकास दिव्यकीर्ति ने किया ऐलान

Delhi Coaching Incident : दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए कोचिंग हादसे में जान गवाने वाले छात्रों के परिवारों को देंगे 10-10 लाख, विकास दिव्यकीर्ति ने किया ऐलान

Delhi Coaching Incident

नई दिल्ली। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर की Rau’s IAS Study Circle के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत के बाद विकास दिव्यकीर्ति ने मारे गए 4 छात्रों के लिए 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। आप को बता दे कि इनमें से 3 छात्रों की मौत ओल्ड राजेंद्र नगर में राव IAS के बेसमेंट में पानी भरने के हुई थी। तो वही अन्य एक छात्र की मौत करंट लगने से हुई थी।

read more – J&K Assembly Election : जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले हो सकते है विधानसभा चुनाव, अधिकारियों के ट्रांसफर के निर्देशजारी, EC ने दिया बड़ा संकेत

एक प्रेस विज्ञप्ति में विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई दो दुर्घटनाओं में चार होनहार छात्रों का असमय निधन हुआ। जिसमे एक छात्र नीलेश राय का निधन जलमग्न सड़क पर करेंट लगने से हुआ जबकि तीन विद्यार्थी श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में हुए आकस्मिक जल-भराव के कारण हादसे का शिकार हो गए। यह समय निश्चित तौर पर चारों बच्चों के परिवारों के लिए अत्यंत कठिन है। इस अपार दुख में हम उनके साथ खड़े हैं।

Delhi Coaching Incident

दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा कि हम जानते हैं कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने की पीड़ा को नहीं मिटा सकती। फिर भी इस दुख की घड़ी में अपनी साझेदारी व्यक्त करने के एक विनम्र प्रयास के रूप में दृष्टि आईएएस चारों शोक संतप्त परिवारों को 10 लाख (प्रत्येक) की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अगर इस शोक के समय में या इसके बाद, हम किसी और प्रकार से भी शोकाकुल परिवारों की सहायता कर सके तो कृतज्ञता महसूस करेंगे। इसके अतिरिक्त Rau’s IAS के सभी वर्तमान विद्यार्थियों की मदद करने के लिए भी हम तत्पर रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा है कि “मैं चाहूंगा पूरे दिल्ली में जहां भी असुरक्षित तरीके से क्लास चलती हो चाहे वो हमारी ही बिल्डिंग क्यों ना हो, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन सरकार की तरफ से एक पॉलिसी बननी चाहिए और पारदर्शिता होनी चाहिए।

आप को बता दें कि विकास दिव्यकीर्ति दृष्टि कोचिंग आईएएस के डायरेक्टर होने के साथ-साथ चर्चित मोटिवेशनल गुरु भी हैं। विकास दिव्यकीर्ति के मोटिवेशनल वीडियोज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते रहते हैं। जिनके कारण छात्र उन्हें अपना हीरो मानते हैं। लेकिन, दिल्ली कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने वाले हादसे के बाद उनकी भूमिका ने छात्रों को उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर कर दिया है।

read more – Baloda Bazar News : बलौदाबाजार में कमरे में बंद कर दीं 30 गायें, दम घुटने से हुई मौत, मौके पर पहुंचे तहसीलदार

Breaking News Education National News and Politics