Site icon AB News.Press

Last date extended for Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती-2024” की ऑनलाइन की अंतिम तिथि बढ़ी, आवेदन की यहां मिलेगी सभी डिटेल….

last date extended for Agniveer Recruitment

रायपुर। भारतीय वायु सेना के लिए आवेदन करने वालों के लिए अंतिम तिथि बढ़ गई है। ये तिथि सिर्फ ऑनलाइन आवेदनकर्ताओं के लिए है। इच्छुक अभ्यर्थी “agnipathvayu.cdac.in” अग्निपथवायु. में जाकर आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर वायु सेना भर्ती -2024 की परीक्षा 18 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी।

दरअसल, जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि भारतीय वायु सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए अविवाहित युवक-युवतियों के ऑनलाइन आवेदन आंमत्रित किया गए हैं। जहां आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 04 अगस्त 2024 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब विभाग की इस वेबसाइट “agnipathvayu.cdac.in” पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने के नियम व शर्ते:-
1. आयु- अग्निवीर वायु भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 3 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के बीच होना है।
2. शैक्षणिक योग्यता – आवेदक समकक्ष विषय में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुका हो साथ ही साथ अंग्रेजी विषय में 50 अंक प्राप्त होना अनिवार्य है।
3. शारीरिक दक्षता – पुरूष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152.5 सेमी. और महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी. होनी चाहिए।
4. वजन – शारीरिक वजन अभ्यर्थी की ऊंचाई और उम्र के अनुरुप होनी चाहिए.
5. सीना – पुरूष अभ्यर्थियों के लिए की माप 77 सेमी. और 5 सेमी. का विस्तारक होना अनिवार्य

अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर सभी शर्तों को अवश्य पढ़ लें।

Exit mobile version