Site icon AB News.Press

UPSC New Chairperson : 1983 बैच की IAS अधिकारी प्रीति सूदन बनीं यूपीएससी की नई अध्यक्ष, मनोज सोनी की लेंगी जगह, COVID-19 की महामारी में निभाई थी अहम भूमिका

UPSC New Chairperson

नई दिल्ली। 1983 बैच की आईएएस अधिकारी और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) का चैयरमैन नियुक्त किया। वे 1 अगस्त से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। बता दें कि यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन मनोज सोनी के इस्तीफा के देने के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था। मनोज सोनी का कार्यकाल मई 2029 में खत्म होना था। आईएएस प्रति सूदन 2022 से यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सदस्य हैं।

read more – CG NEW GOVERNOR : छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में रमेन डेका ने ली शपथ, CM साय समेत भूपेश बघेल भी रहे मौजूद, शपथ से पहले लिए मां काली का आशीर्वाद

UPSC New Chairperson

प्रीति सूदन ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अलावा रक्षा मंत्रालय में भी काम किया है। वह अपने कैडर राज्य आंध्र प्रदेश में वित्त, योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। इसके साथ ही वे वर्ल्ड बैंक के लिए सलहाकार के रूप में भी काम कार्य कर चुकी है।

इसके अलावा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध पर कानून बनाने का क्रेडिट भी उन्हें ही जाता है। उन्होंने तंबाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन के लिए WHO के इंडिपेंडेंट पैनल के मेंबर के रूप में भी काम किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने COVID-19 महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से इकोनॉमिक्स में mphil और सोशल पॉलिसी एंड प्लानिंग में MSc की डिग्री हासिल की है।

read more – RAKSHA BANDHAN 2024 : जानिए कब है रक्षाबंधन, जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल कब है?

Exit mobile version