Site icon AB News.Press

Jharkhand Train Accident : झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल की आपसी भिड़ंत में 20 कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, यात्रियों में मची हड़कंप, रेल यातायात ठप

Jharkhand Train Accident

झारखंड के चक्रधरपुर के पास, चक्रधरपुर डिवीजन में राजखरसांवा वेस्ट आउटर और बड़ाबांबू के बीच, सुबह करीब 3:45 बजे हावड़ा-मुंबई मेल दुर्धटनाग्रस्त हो गयी है। तो वही टक्कर के बाद यात्री ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। अब तक 20 यात्रियों के घायल होने और 3 की मौत की सूचना मिल रही है। सभी घायलों को रेलवे मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार तड़के बड़ाबंबू रेलवे स्टेशन के पास हुआ। झारखंड़ में मंगलवार तड़के एक ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा टाटानगर के पास हुआ है।

Jharkhand Train Accident

जहां हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन संख्या 12810 मुंबई मेल एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही राहत तथा बचाव दल को मौके पर रवाना किया गया। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। टक्कर के बाद यात्रियों के बीच में हड़कंप मच गया। यात्रियों की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालना शुरू किया।

हादसे के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर खंड पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे अधिकारी पटरी की मरम्मत और ट्रेन परिचालन बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

Exit mobile version