Paris Olympics 2024 : मनु भाकर के बाद  हरियाणा की शूटर रमिता जिंदल का पेरिस ओलिंपिक फाइनल में प्रवेश

Paris Olympics 2024 : मनु भाकर के बाद हरियाणा की शूटर रमिता जिंदल का पेरिस ओलिंपिक फाइनल में प्रवेश

Paris Olympics 2024

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रमिता जिंदल ने एक बार फिर भारतीय खेल प्रेमियों को गर्वित किया है। रमिता ने पेरिस ओलिंपिक 2024 के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में स्थान बना लिया है। रविवार को हुए क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने 631.5 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया, जो उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए काफी था।

रमिता, जो 20 वर्ष की हैं, हरियाणा के लाडवा की निवासी हैं। उन्होंने 2022 के एशियाई खेलों में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। वह अपनी कोच सुमा शिरूर (एथेंस 2004) के बाद ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला राइफल शूटर हैं।

Paris Olympics 2024

शूटिंग का सफर:
रमिता का शूटिंग करियर 8 साल की उम्र में शुरू हुआ, जब उनके पिता अरविंद जिंदल ने उन्हें कुरुक्षेत्र के करण शूटिंग रेंज में ले जाकर इस खेल में उनकी रुचि को जागरूक किया। स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ रमिता शाम को शूटिंग का अभ्यास करने लगीं।

प्रारंभिक सफलता और ओलिंपिक स्थान:
रमिता की पहली बड़ी सफलता 2018 की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शीर्ष 10 में जगह बनाना था। 2020 के बाद से, उन्होंने नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में लगातार मेडल जीतना शुरू किया। 2023 में बाकू में हुए विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनका पेरिस ओलिंपिक 2024 में स्थान पक्का हो गया।

International National News and Politics स्पोर्ट