Manish Sisodia Bail Case
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता मनीष सिसौदिया की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। दरअसल ईडी के वकील एएसजी राजू ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारिख 5 अगस्त को दी है। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को गुरुवार, 1 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है। इस बीच, सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने जवाब दाखिल कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई का जवाब रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश दिया।
Manish Sisodia Bail Case
सुप्रीम कोर्ट कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई की थी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जमानत का अनुरोध करते हुए दलील दी कि वह 16 महीनों से जेल में हैं और उनके खिलाफ मुकदमे में पिछले साल अक्टूबर से अब तक की कोई प्रगति नहीं हुई है।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड 29 जुलाई की वाद सूची के अनुसार, जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की बेंच सिसोदिया की याचिकाओं पर करेगी सुनवाई CBI ने शराब नीति मामले में Manish Sisodia की भूमिका को लेकर 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था।
ED ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन के मामले में 9 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था। Manish Sisodia ने पिछले साल 28 फरवरी को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। न्यायालय ने चार जून को दो मामलों में सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था।

