Site icon AB News.Press

Gangrel Dam Dhamtari : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गंगरेल बांध में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Gangrel Dam Dhamtari

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के गंगरेल डैम के पीछे फुटहामुड़ा के पास एक युवक की सड़ी-गली लाश पानी में तैरती हुई मिली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से पता लगाने में जुटी है। यह पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

read more – KANKER NEWS : कांकेर में नक्सलियों ने लगाए बैनर और फेंके पर्चे, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

मिली जानकारी के अनुसार गंगरेल बांध के पीछे फूटहामुड़ा के पास आज सुबह ग्रामीणों ने एक युवक की पानी में तैरती हुई लाश देखी। जिसके बाद तत्काल मामले की सूचना केरेगांव पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।

वही मृतक युवक के हाथ पर एक टैटू से जैक लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश सड़ने की वजह से पुलिस को शव की शिनाख्त में दिक्कत आ रही थी। आसपास के इलकों में पूछताछ के बाद मृतक युवक की शिनाख्त जीतेन्द्र कुमार विश्वकर्मा अरौद मगरलोड निवासी के रूप में हुई है।

वही युवक की लाश लगभग एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। फ़िलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। केरेगांव पुलिस मामले में हर एंगल से जांच में जुटी है।

read more – CLOUD BURST IN HIMACHAL : हिमाचल में बादल फटने से मानसून का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Exit mobile version