Site icon AB News.Press

IED Blast In Bijapur : बीजापुर में IED ब्लास्ट में 10 साल मासूम की मौत, जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने रखा था IED प्लांट, इलाज के दौरान तोड़ा दम

IED Blast In Bijapur

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग में नक्सली अक्सर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगलों में जगह-जगह आईईडी सेट कर देते हैं। इन आईईडी की चपेट में कई बार स्थानीय ग्रामीण और जंगली जीव भी आ जाते हैं। हाल ही में बीजापुर जिले में 10 साल का मासूम IED की चपेट में आ गया है।

धमाके से उसके पैर के चिथड़े उड़ गए। घायल मासूम को इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मुदवेंडी और पीडिया के बीच जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईडी प्लांट किया था।

IED Blast In Bijapur

शनिवार को पटेलपारा का हिड़मा कवासी 10 वर्ष का मासूम बकरी चराने के लिए गया था। इसी दौरान मुरूमपारा के नजदीक IED पर उसका पर पड़ने से जोर का धमाका हुआ। इस घटना में उसके पैर के चिथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर पास में ही मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।

आईईडी ब्लास्ट में घायल बच्चे को पहले इलाज के लिए मुतवेंडी केरिपु बल कैम्प (सीआरपीएफ) में लाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद मासूम को बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहा इलाज के दौरान घायल बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजन सदमे में है।

Exit mobile version