Site icon AB News.Press

Hathras Accident : UP के हाथरस में गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस पलटी ,14 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

Hathras Accident

नीतू सिंह, हाथरस। Uttar Pradesh के हाथरस में गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 14 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बताई जा रही है ।अभी सभी श्रद्धालुओं का इलाज जारी है।

read more – WOMAN DIES TO COW ATTACK : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आवारा पशुओं का तांडव, बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, यमराज बनी गाय

Rajasthan के सवाई माधोपुर जिला के गंगापुर से एक डबल डेकर बस श्रद्धालुओं को लेकर सोरों जी कछला घाट जा रही थी। जैसे ही यह बस हाथरस जिले के थाना हसायन क्षेत्र के रति का नगला स्थित औधोगिक एरिया के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारें पलट गई।

Hathras Accident

बस के पलटते ही श्रद्धालुओं में हडकम मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस इसके बाद बस में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर सिकंदराराऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहा कई घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जानकारी लिया। उन्होंने बताया कि हादसे में बस हादसे में 12 लोग घायल थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्धटना में घायल लोगो के नाम

read more – KORBA KUSMUNDA SECL MINE : कोरबा के एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रही बारिश के जलभराव से हुआ बड़ा हादसा, निरीक्षण करने गए अधिकारी की मौत

Exit mobile version