Birth Four children in Bastar
सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक आदिवासी महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें 2 लड़के और 2 लड़कियां है। फिलहाल सभी बच्चे और मां सुरक्षित बताए जा रहे हैं और महारानी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है। एक साथ 4 बच्चों को जन्म देने की खबर अब पूरे बस्तर में चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक 24 वर्षीय एक आदिवासी महिला को 25 जुलाई को प्रसव पीड़ा हुआ, जिसके बाद जगदलपुर के निजी बंसल नर्सिंग होम अस्पताल में सीजर के जरिये गर्भवती महिला का शुक्रवार को प्रसव कराया गया। जिसके बाद बच्चों के सेहत को देखते हुए सभी बच्चों को महारानी अस्पताल के NICU में भर्ती कराया गया है,
Birth Four children in Bastar
जहां उनका देखभाल किया जा रहा है। एक साथ चार बच्चों के जन्म लेने से परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं बस्तर में एक साथ चार बच्चों का जन्म देने का यह पहला मामला सामने आया है। सुकमा जिले के तोंगपाल क्षेत्र अंतर्गत जैमेर गांव में रहने वाले हिड़मा कवासी की तीसरी पत्नी दशमी कवासी को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार शाम को जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिड़मा ने बताया कि दशमी उसकी तीसरी बीवी है।
पहली बीवी हुंगी को एक बेटी थी जिसकी 15 साल पहले बीमारी की वजह से मृत्यु हो गई। इसके बाद कई साल पहली पत्नी से बच्चे नहीं हुए। हिड़मा ने उसी इलाके में रहने वाली नंदे से दूसरी शादी की। कई साल बीत जाने के बाद भी नंदे को बच्चे नहीं हुए। बच्चे की चाहत में हिड़मा ने साल 2021 में तीसरी शादी दशमी से कर ली। तीन साल बाद हिड़मा और दशमी को एक साथ चार बच्चे हुए हैं।

