Raipur news : नगर निगम की अवैध कब्जों पर प्रभावी कार्रवाई, कलेक्टर के आदेश के बाद हो रही लगातार कार्रवाई

Raipur news : नगर निगम की अवैध कब्जों पर प्रभावी कार्रवाई, कलेक्टर के आदेश के बाद हो रही लगातार कार्रवाई

Raipur news

सरस्वती, रायपुर छत्तीसगढ़। रायपुर नगर निगम ने शहरों की सड़को पर बढ़ते अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। कलेक्टर के आदेश के बाद नगर निगम ने ठेले और गुमठियों को सड़क से हटाने की प्रकिया तेज कर दी हैं। यह कदम शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सार्वजनिक स्थानों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के उद्देश्य से उठाया गया हैं।

READ MORE – BUDGET SESSION 2024 : सांसद का पांचवा दिन किसानों पे चर्चा के दौरान हंगामा, सभापति धनकड़ बोले- अन्नदाता की इज्जत कीजिये….

नगर निगम की यह कार्रवाई शहर के विभिन्न हिस्सों में देखी जा रही है, जहां सड़क किनारे ठेले, गुमठियां और अन्य अवैध व्यापारिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इन अवैध कब्जों के कारण सड़के संकरी हो गई थी जिसके कारण यातायात की समस्याएं भी बढ़ने लगी थी। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया में व्यवसायियों को पहले से ही सूचना दे दी गई थी और उन्हें वैकल्पिक स्थानों पर अपने व्यवसाय स्थापित करने के लिए कहा गया था।

आपको बता दे कि कलेक्टर के आदेश जारी होने के बाद, प्रशासनिक टीमों ने अवैध रूप से कब्जा किए गए क्षेत्रों की पहचान की और वहां से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस अभियान का उद्देश्य सड़कों को यातायात के लिए सुगम बनाना और सार्वजनिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

READ MORE – CM SAI DELHI VISIT : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दिल्ली दौरा, नीति आयोग के बैठक में होंगे शामिल, पीएम मोदी करेंगे बैठक की अध्यक्षता

Breaking News News and Politics राज्य खबर