Prabhat Jha Passes Away : बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, लंबे अरसे से थे बीमार, सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

Prabhat Jha Passes Away : बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, लंबे अरसे से थे बीमार, सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

Prabhat Jha Passes Away

मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में आखरी सांस ली। उन्हें करीब 26 दिन पहले अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। झा काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। प्रभात झा बीजेपी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने पत्रकारिता से अपने करियर की शुरआत की थी। बीजेपी नेता प्रभात झा के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जायेगा। उन्हें विशेष विमान से आज शाम को बिहार के सीतामढ़ी ले जाया जाएगा।

read more – TRAIN ACCIDENT IN CHHATTISGARH : दल्लीराजहरा और अंतागढ़ के बीच पेड़ से टकराने से पैसेंजर ट्रेन दुर्धटनाग्रस्त, अंधेरे में गिरा था बरगद का विशालकाय पेड़, पायलट हुआ घायल,यात्रियों के बीच मची हड़कंप

प्रभात झा ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है। वही उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक जाहिर करते हुए कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति’

Prabhat Jha Passes Away

तो वही उनके निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शोक प्रकट की। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति’

Prabhat Jha Passes Away

झा का संक्षिप्त जीवन परिचय
प्रभात झा का जन्म 4 जून 1957 को बिहार के सीतामढ़ी जिले के श्रीखंडी भिट्ठा गांव में हुआ था। कुछ समय बाद अपने परिवार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आकर बस गए। यहीं पर उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई। उन्होंने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

बाद में वह राजनीति में आए और भाजपा के सक्रिय सदस्य बन गए। वह भाजपा के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के संपादक भी रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं हैं। प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी और उनके दो बेटे हैं। प्रभात झा साल 2010 से 12 तक मध्य प्रदेश से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वही मध्य प्रदेश से प्रभात झा राज्य सभा सांसद भी रह चुके हैं।

read more – BJP STATE IN-CHARGES LIST : रातो रात बदले गए बिहार और राजस्थान के अध्यक्ष, बीजेपी ने 6 राज्यों में नए प्रभारियों की भी नियुक्ति, देखें लिस्ट

 

Breaking News National News and Politics