CM SAI DELHI VISIT : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दिल्ली दौरा, नीति आयोग के बैठक में होंगे शामिल, पीएम मोदी करेंगे बैठक की अध्यक्षता

CM SAI DELHI VISIT : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दिल्ली दौरा, नीति आयोग के बैठक में होंगे शामिल, पीएम मोदी करेंगे बैठक की अध्यक्षता

CM SAI DELHI VISIT

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक साय दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय नीति आयोग के अध्यक्ष और पीएम नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई को बैठक बुलाई है।

बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सीएम विष्णु देव साय, दोनों डिप्टी सीएम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन समेत वरिष्ठ सचिव भी शामिल होंगे।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी 2 से 3 अगस्त को गवर्नर कांफ्रेंस बुलाया है। इसमें आदिवासी बहुल राज्यों के विकास पर चर्चा की जाएगी।

read more – CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सभी वार्डो में जनसमस्या निवारण पखवाडा में लगाएंगे शिविर, 27 जुलाई से 10 अगस्त तक शिविर का आयोजन, मौके पर होगा समाधान

National