Site icon AB News.Press

CG News : प्रदेश में डेंगू, मलेरिया और डायरिया के बढ़ते मामलों को विपक्ष ने सदन में उठाया

CG News

रायपुर। प्रदेश में डेंगू, मलेरिया और डायरिया के बढ़ते मामले पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए सदन में चर्चा की मांग की है। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष्य डॉक्टर रमन सिंह ने शुक्रवार को इस पर चर्चा के लिए हरी झंडी दिखा दी है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश भर की हालत बेहद ख़राब है।

और अस्पतालों में दवा की सुविधा नहीं है। वही सरकारी अस्पतालों में जांच की व्यवस्था नहीं है। गरीबों को प्राइवेट लैब से जांच कराने के लिए कहा जा रहा है। कई मरीज़ों की मृत्यु हो गई है। वही कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि उनके ज़िले में ही पांच सौ से ज्यादा लोग डायरिया से पीड़ित हैं।

CG News

जहा चार लोगों की मौत हो गई है। मलेरिया और डेंगू से दो लोगों की मौत हो गई है। अस्पतालों में बेड नहीं होने की बात कहकर मरीजों को वापस भेज दिया जा रहा है।

वही कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने कहा पूरे प्रदेश भर से डेंगू, मलेरिया और डायरिया से पीड़ित लोगों के मामले से कई लोगो की मौतें हो रही है। आसंदी ने कहा कि इस विषय पर कल सदन में चर्चा कराई जाएगी।

Exit mobile version