weather News Update
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में बारिश का असर देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है और इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जरुरी अलर्ट जारी किया है
देश के ज्यादातर हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है वही आज भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार यानी 24 जुलाई के लिए 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की तावनी जारी की गई है।
weather News Update
अगर भारतीय मौसम विभाग की मानें तो गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज बहुत भारी बारिश होने की सभावना है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों और सड़कों पर जलभराव देखा गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
weather News Update
मौसम विभाग के अनुसार आपको बता दे , हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू में 24 जुलाई, पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली में 24 जुलाई को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में अगले दो दिनों तक ज्यादा ह्यमिडिटी देखने को मिल सकती है।

