Nepal Plane Crash: नेपाल प्लेन क्रैश में 18 लोगों की जान गई, मरने वालों में 17 सौर्य एयरलाइंस का ही स्टाफ

Nepal Plane Crash: नेपाल प्लेन क्रैश में 18 लोगों की जान गई, मरने वालों में 17 सौर्य एयरलाइंस का ही स्टाफ

Nepal Plane Crash

नई दिल्ली। नेपाल में काठमांडू से पोखरा जा रहा एक विमान राजधानी काठमांडू में क्रैश हो गया है। 9N-AME प्लेन सौर्य एयरलाइन्स के विमान में सवार 19 लोगों में से 18 की जान चली गई है। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी 2 क्रू मेंबर्स थे। हादस में घायल पायलट कैप्टन एम. शाक्य को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है। विमान ने सुबह 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया। इसके थोड़ी देर बाद क्रैश हो गया।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, क्रैश लैंड साइट पर तुरंत पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया था। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

सौर्य एयरलाइंस की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी नेपाल में 5 जगहों के लिए विमान संचालित करती है। इनके पास 3 बॉम्बार्डियर CRJ-200 जेट्स मौजूद हैं। क्रैश हुआ प्लेन 2003 में बना था।

नेपाल में 14 साल में 12 विमान हादसे 
नेपाल में हर साल औसत एक विमान हादसा होता है। साल 2010 से अब तक 12 प्लेन क्रैश हो चुके हैं। 14 जनवरी 2023 को यहां बड़ा विमान हादसा हुआ था। येति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया था। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे।

Breaking News International News and Politics