kupwara-Punchh encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 48 घंटे में दो एनकाउंटर, 1 आतंकी ढेर, सेना के 2 जवान शहीद

kupwara-Punchh encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 48 घंटे में दो एनकाउंटर, 1 आतंकी ढेर, सेना के 2 जवान शहीद

kupwara-Punchh encounter

नई दिल्ली। जम्मू-काश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को भारतीय सेना को 2-3 आंतकियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन जारी किया था। इस दौरान आंतकियों ने सेना पर फायरिंग की, जिसके बाद एक नान कमीशंड अधिकारी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आज सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

 

जम्मू-काश्मीर कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आज बुधवार सुबह, सेना और आंतकी गुटों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया। इसी एनकाउंटर में एक आंतकी को भी मार गिराया गया है।


दरअसल, कुपवाड़ा में अभी भी सेना और आंतकीयों के बीच रूक-रूककर गोलीबारी जारी है । मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल ही सुरक्षबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहें इन आंतकियों को मार गिराया था। सेना के जवानों ने इस महीनें में 5 आंतकियों को मार गिराया। 18 जुलाई को जम्मू-काशमीर के कुपवाड़ा के केरन इलाके में भारतीय सेना को कुछ आंतकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके दौरान सेना ने सर्च ऑपरेशन जारी कर 2 आंतकियों को मार गिराया था।

 

वहीं 14 जुलाई को कुपवाड़ा में लाइन कंट्रोल के पास सुरक्षाबलों ने 3 आंतकियों को मार गिराया था । इन आंतकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बारामद हुए जिसमें गोला बारूद और पिस्तौल शामिल है.

Breaking News News and Politics