Heavy Collision Between Truck-Bus: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, मच गई चीख पुकार

Heavy Collision Between Truck-Bus: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, मच गई चीख पुकार

Heavy Collision Between Truck-Bus

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर बुधवार को ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हो गई। बस औरंगाबाद बोधगया से चलकर रायपुर दुर्ग भिलाई के आ रही थी। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं।

हादसा बागों थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हुआ। जब तेज रफ्तार बस हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया ।

Heavy Collision Between Truck-Bus

पुलिस ने अभी तक किसी की जान जाने की बात नहीं कही है। हालांकि यात्रियों को मामूली चोट आई हैं, जिससे यात्रियो को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Breaking News National राज्य खबर