Site icon AB News.Press

JAMMU AND KASHMIR : जम्मू एवं कश्मीर के बट्टल में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश हुई नाकाम, एक जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के बट्टल सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। आज सुबह तीन बजे घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया। सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया।

फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। वहीं क्षेत्र में घना कोहरा होने के कारण से सर्च ऑपरेशन में कठिनाई भी आ रही है। आप को बता दें कि हाल ही में जम्मू इलाके में लगातार आतंकी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि भारतीय सेना के जवान लगातार कार्रवाई में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आज एक बार फिर सेना के जवानों ने बट्टल क्षेत्र में कार्रवाई की।

JAMMU AND KASHMIR

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने सुबह 3 बजे बट्टल सेक्टर में प्रभावी गोलाबारी के साथ घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को प्रभावी ढंग से उलझाकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई।

भारी गोलीबारी के दौरान सेना का एक जांबाज जवान घायल हो गया है। घना जंगल, ऊंची घास और मक्की की फसल के साथ धुंध सर्च ऑपरेशन में रुकावट पैदा कर रही है। वही तलाशी अभियान में सेना, पैरा कमांडो, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और वीडीजी लगे हुए हैं। इसके साथ ही खोजी कुत्तों, ड्रोन और हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

बरसात में धुंध के कारण दृश्यता इतनी कम है कि आतंकियों को तलाश कर पाना मुश्किल हो रहा है। इस बात का भी खतरा बना हुआ है कि कहीं घात लगाकर बैठे आतंकी सर्च ऑपरेशन में लगे सुरक्षा बलों पर हमला करके नुकसान न पहुंचाएं।

 

Exit mobile version