Rajouri Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के राजौरी के सेना की चौकी पर बड़ा आतंकी हमले में एक जवान घायल, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Rajouri Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के राजौरी के सेना की चौकी पर बड़ा आतंकी हमले में एक जवान घायल, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Rajouri Terrorist Attack

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी के खवास के बुधल इलाके में सोमवार की सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। आतंकियों ने गुंधा इलाके में चौकी को निशाना बनाने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान एक जवान के घायल होने की सूचना है। घायल जवान को इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

read more – MONSOON SESSION OF CG 2024 : 22 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति, देखिये कौन किस पर होगा भारी

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वही इस दौरान एक आतंकी के मारे जाने और एक नागरिक के घायल होने की सूचना है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस सभी संदिग्धों की जांच में जुटी है। अब तक की जानकारी के अनुसार, हमला बीती रात 3.10 बजे हुआ। हमला नाकाम होने के बाद आतंकी जंगलों की तरफ भाग गए। सेना ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है। आतंकी रुक-रुक कर फायरिंग कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राजौरी के इस इलाके में सेना का नया कैंप स्थापित किया गया था। आतंकियों ने इसे निशाना बनाने की कोशिश की। जिस समय हमला करने की कोशिश हुई, उस समय कैंप में बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे। हमला बीती रात 3.10 बजे हुआ। हमला नाकाम होने के बाद आतंकी जंगलों की तरफ भाग गए। सेना ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है। आतंकी रुक-रुक कर फायरिंग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि बीते एक महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। बीते एक महीने में आतंकियों के हमले में 12 जवान शहीद हुए हैं और 9 आम नागरिकों की मौत हुई है।

read more – REWA WOMENS BURY : एमपी के रीवा में लाड़ली बहनों के साथ दबंगों ने क्रूरता की सारी हदे की पार, महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश, देखिये हैवानियत का दिल दहला देने वाला वीडियो

Breaking News National News and Politics