Mallikarjun Kharge Birthday : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मना रहे है अपना 82 जन्मदिवस, पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई, कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार

Mallikarjun Kharge Birthday : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मना रहे है अपना 82 जन्मदिवस, पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई, कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार

Mallikarjun Kharge Birthday

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज अपने 82 जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है।”

read more – KEDARNATH LANDSLIDE : केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल, CM ने जताया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,’जन्मदिन की बधाई खरगे जी! आपकी अथक सेवा और लोगों के हित के प्रति समर्पण एक प्रेरणा है। आपके लिए ढेर सारा प्यार। मैं आप के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

Mallikarjun Kharge Birthday

बता दें मल्लिकार्जुन खरगे का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। खरगे दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं।

वो कई दशकों से राजनीती में सक्रिय हैं। खरगे 2021 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। इसके अलावा 2020 से कर्नाटक से राज्यसभा सांसद रहे। उनका जन्म वरावट्टी, भालकी तालुक, बीदर जिला, कर्नाटक में एक दलित जाति परिवार में हुआ था।

read more – CG BREAKING : बिना सूचना दिए दुर्ग पहुंचे IG, 2 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Breaking News National News and Politics