Kedarnath Landslide : केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल, CM ने जताया दुख

Kedarnath Landslide : केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल, CM ने जताया दुख

Kedarnath Landslide

उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया है। यहां केदारनाथ मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग में अचानक लैंडस्लाइड होने से 3 यात्री पहाड़ के मलबे की चपेट में आग गए बताया जा रहा है कि यह हादसा आज सुबह लगभग साढ़े सात बजे हुआ।

read more – NEET UG RESULT 2024 : NEET-UG के केंद्रवार घोषित रिजल्ट में कई चौंकानेवाले फैक्‍टर आये सामने

हादसा उस समय हुआ जब गौरीकुण्ड से तकरीबन 3 किमी आगे श्री केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड होने से 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी।

Kedarnath Landslide

जबकि 8 लोगो के घायल होने की खबर है। ये हादसा चीरवासा नामक स्थान पर हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु पैदल ही जा रहे थे, इसी दौरान ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर गिर गया। वहीं मलबे के नीचे दबने से श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा जारी है। इसके साथ ही मानसून में भीषण बारिश की वजह से लगातार पहाड़ों के दरकने की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह केदारनाथ मंदिर के पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा होने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के अनुसार, तीर्थयात्रियों ने सुबह-सुबह गौरीकुंड से अपनी यात्रा शुरू की थी।

Kedarnath Landslide

आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र गौरीकुण्ड भिजवाया गया। वहीं अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी मलबे के नीचे हो सकते हैं। वही मृतकों के शवों को SDRF की टीम ने जिला पुलिस के सुपर्द कर दिया। वहीं मौके पर अभी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सीएम ने जताया दुख
केदारनाथ यात्रा में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर सीएम धामी ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा’ पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस संबंध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

read more – MORENA NEWS : मुरैना में REEL बनाने के चक्कर में चली गई 11 साल के मासूम की जान, दम घुटने से हुई मौत, देखिये मौत का लाइव वीडियो

Breaking News National News and Politics