Chhattisgarh Weather : बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर, राजधानी सहित 12 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weather : बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर, राजधानी सहित 12 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। तो वही बस्तर संभाग में पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश की वजह से यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

READ MORE – MALLIKARJUN KHARGE BIRTHDAY : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मना रहे है अपना 82 जन्मदिवस, पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई, कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार

लगातार हो रही बारिश के कारण बस्तर की शबरी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। तो वही बीजापुर और सुकमा जिले में सबसे खराब स्थिति है। सुकमा में भी लगातार हो रही बारिश के कारण गोदावरी नदी उफान पर है। एर्राबोर में एनएच 30 में पुल के ऊपर से पानी बहने की वजह से आवागमन भी ठप हो गया है।

Chhattisgarh Weather

मौसम विभाग के अनुसार आज दुर्ग, बस्तर और रायपुर संभाग में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। वही रविवार को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बीजापर, कांकेर औऱ नारायणपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग , बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़, मानपुर, बस्तर औऱ सुकमा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

READ MORE – KEDARNATH LANDSLIDE : केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल, CM ने जताया दुख

News and Politics राज्य खबर