CCTV Video Viral:  ना चाहे सोना चांदी, ना चाहे हीरे मोती, फिर ये चोर क्यों चुराता है महिलाओं के अंडरगार्मेंट

CCTV Video Viral: ना चाहे सोना चांदी, ना चाहे हीरे मोती, फिर ये चोर क्यों चुराता है महिलाओं के अंडरगार्मेंट

CCTV Video Viral

कोंडागांव। चोरी की वारदात और चोरों की कई खबरें चर्चा में रहती हैं। लेकिन आज हम आपकों हम एक ऐसे चोर के बारे में बता रहे हैं जो महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराता है। मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में केशकाल के बोरगांव का है। चोर का चोरी करते हुए CCTV वीडियो सामना आया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है।

CCTV Video Viral

दरअसल केशकाल के बोरगांव क्षेत्र में एक युवक बाइक से बिल्डिंग के अंदर आता है और महिलाओ के खिड़की में या बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स चुराकर भाग जाता है। इलाके में रोज रोज चोरी के घटनाओं से वहां के लोग काफी परेशान है और महिलाएं लोक लाज के कारण पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराने से भी बच रही हैं।

शर्म के कारण महिलाएं थाने में नहीं कर रही शिकायत
महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाले इस चोर के खिलाफ वहां के स्थानीय लोग काफी नाराज हैं। लोगों का कहना है कि बाकी चोर तो सोना चांदी या पैसा चुराते हैं ये कैसा अजब गजब चोर है, जो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता हैं। इस घटना के बाद शर्म की वजह से शिकायत भी दर्ज भी नही कर पाई हैं ।

Breaking News News and Politics राज्य खबर