School Roof Collapse : वड़ोदरा में स्कूल की दीवार गिरने से 6 बच्चे घायल, लंच ब्रेक के दौरान हुआ हादसा, अभिभवकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

School Roof Collapse : वड़ोदरा में स्कूल की दीवार गिरने से 6 बच्चे घायल, लंच ब्रेक के दौरान हुआ हादसा, अभिभवकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

School Roof Collapse

वड़ोदरा। गुजरात के वडोदरा के श्री नारायण स्कूल में दूसरी मंजिल के कमरे की दीवार गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें 4 बच्चे बेंच सहित 10 फीट नीचे गिरते नजर आ रहे है।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को सूचना दे गयी। पुलिस दीवार गिरने के कारण का पता लगा रही है। तो वही दूसरी ओर वडोदरा पेरेंट्स एसोसिएशन ने शनिवार को स्कूल संचालक के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

School Roof Collapse

मिली जानकारी के मुताबिक वड़ोदरा के एक स्कूल में बच्चे लंच ब्रेक में खाना खा रहे थे। तभी उसी पर एक स्कूल की दीवार गिर गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन बच्चे दीवार के साथ नीचे जा गिरे। हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। सभी घायल बच्चों को मेडिकल ट्रीटमेंट दिलवाया गया। बता दें कि इस प्राइवेट स्कूल की बिल्डिंग चार मंजिल की है।

वही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घायल बच्चों, उनके परिजनों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर बयान दर्ज किया है। घटना के बाद से अभी तक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से कोई बयान दिया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी इमारत होने की वजह से यह हादसा हुआ।

हालांकि, स्कूल प्रशासन का कहना है कि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद है। इस स्कूल में लगभग 1200 से ज्यादा छात्र अध्ययनरत हैं। शुक्रवार को दीवार गिरने के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई थी। दीवार गिरने के कारण का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी है।

READ MORE – FOOD DEPARTMENT RAIDED : राजधानी के मैग्नेटो मॉल और सिटी सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट बरामद, नोटिस जारी

Breaking News National News and Politics