Site icon AB News.Press

IAS IPS transfer : छत्तीसगढ़ में IPS और IAS अफसरों का तबादला, देखिये किसे कहां मिली जिम्मेदारी, लिस्ट जारी

IAS IPS transfer

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने चार IAS और तीन IPS अफसरों का तबादला किये है। IAS श्यामलाल धावड़े को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया तो वही डोमन सिंह को बस्तर संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया। इससे पहले डोमन सिंह इससे पहले अपर आयुक्त बिलासपुर थे।

वही विनीत नंदनवार को मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अभिषेक अग्रवाल को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर कमान सँभालने की जिम्मेदारी गई। अफसरों के तबादले का आदेश छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल की ओर से जारी किया गया।

CM सुरक्षा से हटाए गए प्रफुल ठाकुर
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी प्रफुल्ल ठाकुर को साल 2023 में एसपी सीएम सिक्योरिटी बनाया गया था। मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। लेकिन अब उन्हें सीएम सुरक्षा से हटा दिया गया है।

IAS IPS transfer

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को हटाकर माना च बटालियन भेज दिया गया है। उनकी जगह पर बलरामपुर SP लाल उमेंद सिंह को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राजेश अग्रवाल को बलरामपुर जिले का एसपी बनाया गया है।

जारी आदेश…

Exit mobile version