Brijmohan Agarwal’s statement: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान, 36 साल दक्षिण विधानसभा से जुड़ा हूं ‘अगले विधायक को काम करने के लिए करूंगा मजबूर’

Brijmohan Agarwal’s statement: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान, 36 साल दक्षिण विधानसभा से जुड़ा हूं ‘अगले विधायक को काम करने के लिए करूंगा मजबूर’

Brijmohan Agarwal’s statement

नीतू सिंह. रायपुर. रायपुर से भाजपा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल का अपनी पूर्व की विधायकी वाली सीट दक्षिण से मोह नहीं छूट रहा है। वे बार बार विधायकी और उसकी बदौलत मिले राज्य सरकार में मंत्री के पद को याद कर लेते हैं।

अब एक बार फिर बृजमोहन ने बयान दिया है कि दक्षिण विधानसभा से उनके जिंदा रहते तक कोई जुदा नहीं कर सकता है। सीधा साफ मतलब है कि आने वाले दिनों में तब उपचुनाव होंगे तो दक्षिण विधानसभा में प्रत्याशी उनके फेवर का रह सकता है।

गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल 36 साल तक दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक रहे। उनके विधायकी से इस्तीफा देने से ये सीट खाली है और आने वाले दिनों में यहां उपचुनाव होना है।

अगले विधायक को मजबूर कर दूंगा

आपको बता दें कि bjp हर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार सम्मेलन कर रही है। इसी के चलते प्रदेश भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर भावुक हो गए।

उन्होंने साफ कह दिया कि दक्षिण से जो विधायक बनेगा वह जनता के लिए काम करेगा और अगर नहीं करेगा तो मैं उसे मजबूर करुंगा।

Brijmohan Agarwal’s statement

Breaking News News and Politics राज्य खबर