Pannalal Shakya : गुना विधायक पन्नालाल ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ के उद्घाटन में छात्रों को दी पंचर दुकान खोलने की दी सलाह, बोले- ‘काॅलेज की डिग्री से कुछ होने वाला नहीं

Pannalal Shakya : गुना विधायक पन्नालाल ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ के उद्घाटन में छात्रों को दी पंचर दुकान खोलने की दी सलाह, बोले- ‘काॅलेज की डिग्री से कुछ होने वाला नहीं

Pannalal Shakya

गुना। मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी के विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक विवादास्पद बयान देते हुए छात्रों को अनोखी सलाह देते हुए कहा कि डिग्री हासिल करने से कुछ नहीं होगा। आप लोग ‘मोटरसाइकिल पंचर सही करने की दुकान’ खोल लें। विधयक पन्नालाल ने रविवार (14 जुलाई) को ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ के उद्घाटन के मौके पर गुना में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोटर साइकिल पंचर रिपेयर की दुकान खोलने की सलाह देते हुए कहा, डिग्री लेने से कुछ नहीं होने वाला है।

read more – JAMMU KASHMIR TERROR ATTACK : लगातार जारी है जम्मू में आतंकी हमले, डोडा में जवानों और आंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Pannalal Shakya

बता दें कि, रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दौरे पर थे। वहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने एमपी के 55 जिलों के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का ई-उद्घाटन किया था। जिसमें गुना में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि हम आज पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खोल रहे हैं।

मैं सभी से एक वाक्य को ध्यान के रखने की अपील करता हूं। कॉलेज की इन डिग्रियों से कुछ होने जाने वाला नहीं है। इसकी बजाय मोटरसाइकिल पंचर बनाने की दुकान खोल लेना चाहिए ताकि जीवन-यापन चलता रहे। यह सुनकर कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया।

जिस समय शाक्य छात्रों को संबोधित कर रहे थे उस समय मंच पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद थे। गुना विधायक का बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विधायक के बयान को लेकर विपक्षी बीजेपी पर हमलावर हैं। दूसरी ओर से विधायक के विवादित बयान की पूरे राज्य में चर्चा हो रही है। कुछ लोग विधायक के बयान की निंदा भी कर रहे हैं।

 

Breaking News National News and Politics