Site icon AB News.Press

Mukesh Sahani Father Murder : VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mukesh Sahani Father Murder

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी उम्र 70 वर्ष की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उनका शव मंगलवार 16 जुलाई की सुबह उनके घर से मिला है। शरीर पर धारदार हथियार से कई बार वार कर मारा गया है।

READ MORE – BALODA BAZAR NEWS : बलौदाबाजार में पुलिस कर्मियों के घर चोरी, 14 दिनों में चार वारदातें, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

वहीं मौके पर घर का समान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद राज्य भर में हड़कंप मच गया है। घटना दरभंगा के घनश्यामपुर थाना के जीरत गांव की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल गए हैं। बता दें कि मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक हैं और मल्लाहों के बड़े नेता माने जाते हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल सहनी की पार्टी का गठबंधन इंडिया गठबंधन के साथ है।

Mukesh Sahani Father Murder

अभी हाल ही में हुए लोकसभा के चुनाव में उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर कई सभाओं को संबोधित किया था। मुकेश सहनी की पार्टी ने बिहार की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव भी लड़ा था। हालांकि तीनों जगह पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

जीतन सहनी गांव में बने घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष हैं। मुकेश बिहार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह मुंबई में रहती है। उधर घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना होगी तो कार्रवाई की जाएगी। अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

READ MORE – PANNALAL SHAKYA : गुना विधायक पन्नालाल ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ के उद्घाटन में छात्रों को दी पंचर दुकान खोलने की दी सलाह, बोले- ‘काॅलेज की डिग्री से कुछ होने वाला नहीं

Exit mobile version