Site icon AB News.Press

MUMBAI NASHIK HIGHWAY ACCIDENT : मुंबई-नासिक हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, भीषण हादसे में 15 घायल

MUMBAI NASHIK HIGHWAY ACCIDENT

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक-मुंबई हाइवे पर आज भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे 15 लोग घायल हो गए है। ये हादसा कसारा घाट के पास हुआ, जहां एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।

READ MORE – FLOOD IN UTTAR PRADESH : यूपी के 17 जिलों में बाढ़ के कहर से 20 लाख लोग प्रभावित, 97 गांवों से टूटा संपर्क, 25 शहरों में अलर्ट जारी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें करीब 6 से 7 गाड़ियां चकनाचूर हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंटेनर गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, नासिक जिले के कसारा घाट में आज रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमे एक कंटेनर ने 6 से 7 गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे करीब 14 से 15 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि हादसा कंटेनर के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ।

MUMBAI NASHIK HIGHWAY ACCIDENT

हादसे के कारण कसारा घाट पर लंबा जाम लग गया। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वही सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

नासिक-मुंबई राजमार्ग पर पिछले कुछ दिनों से बारिश और खराब सड़क के कारण भीषण जाम लग रहा है। आज वीकेंड की छुट्टी होने के कारण नासिक मुंबई राजमार्ग पर सामान्य से अधिक ट्रैफिक था। आज कसारा घाट से गुजर रहे एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया।

इसके चलते कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कई गाड़ियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है।

READ MORE – IAS VIJAY DAYARAM : छत्तीसगढ़ के बस्तर कलेक्टर ने तमिल-हिंदी में गाया गीत, सोशल मीडिया पर छाया IAS का गाना, देखिये वीडियो

Exit mobile version