Kupwara Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों ने तीन आतंकियो को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Kupwara Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों ने तीन आतंकियो को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Kupwara Encounter

भारतीय सुरक्षा बलों ने रविवार 14 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे लगे इस इलाके में सर्च ऑपरेशन में सेना ने अब तक घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। साथ ही आतंकियों के पास से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।]

read more – KORBA CRIME NEWS : कोरबा के कपड़ा दुकान में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Kupwara Encounter

जानकारी के अनुसार, एक समूह को भारतीय सेना के जवानों ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद घुसपैठियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ का प्रयत्न कर रहे तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। उनके पास से हथियार और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है। ये आतंकी हमले दक्षिण कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए हैं। इसी महीने 8 जुलाई 2024 को कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के ग्रुप ने गश्ती कर रहे सेना पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे और आठ जवान घायल हुए थे।

आतंकी हमले के बाद घाटी में सेना और आतंकियों के बीच दो दिन तक मुठभेड़ चली थी। बताया गया था कि पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की और सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से घाटी और जम्मू में आंतकी दहशत फैलाने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन सेना की ओर से लगातार जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

Breaking News National News and Politics