Mandsaur News : मन्दसौर में पति के झगड़े से परेशान महिला 4 बच्‍चों के समेत कुएं में लगाई छलांग, चारों मासूम बच्चों की हुई मौत

Mandsaur News : मन्दसौर में पति के झगड़े से परेशान महिला 4 बच्‍चों के समेत कुएं में लगाई छलांग, चारों मासूम बच्चों की हुई मौत

Mandsaur News

मंदसौर। मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में रविवार के तड़के करीब 6 बजे एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पीपलखेड़ा गांव में एक बंजारा समाज की महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में बच्चों की मौत हो गई।

read more – CHHATTISGARH PITBULL ATTACK : रायपुर में प्रतिबंधित नस्ल के पिटबुल ने डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला कर किया लहूलुहान, जान बचाने कार पर चढ़ा

तो वही ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया है। बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गरोठ के शासकीय अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति से झगड़ा हुआ था।

Mandsaur News

गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि सुगना बाई (40) को उसका पति रोडू सिंग बंजारा प्रताड़ित करता था। शनिवार रात को भी सुगना से मारपीट की थी। जिसके बाद नाराज होकर महिला ने चारों बच्चों के समेत कुएं में छलांग लगा दी। महिला की तीन बेटी और एक बेटा था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

खबरों से मिली जानकारी अनुसार पति-पत्नी में आए दिन झगडे होते रहते थे। इसी बात से परेशान होकर महिला ने अपने चारों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। महिला सुगना बाई (40) का पति रोबु सिंह कंबल बेचने का काम करता है। ज्यादातर समय वह कंबल बेचने के काम से बाहर ही रहता है।

Mandsaur News

कुछ दिनों पहले ही ये घर वापस आया था। आये दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। पति ने घटना के एक दिन पहले भी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद महिला रात भर गांव में बने आंगनबाड़ी स्कूल में अपने बच्चों को लेकर रुकी थी। सुबह महिला को लगा कि अब जिंदगी में कुछ बचा नहीं है तो उसने अपने चारों बच्चों के साथ जाकर अपने खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी।

गांव के लोगों ने जैसे-तैसे महिला को तो बचा लिया, लेकिन चारों बच्चों की मौत हो गई। चारों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए गरोठ सिविल अस्पताल भेज दिए गए हैं। बच्चों की पहचान बंटी (9), अनुष्का (7), मुस्कान (4) और कार्तिक (2) के रूप में की गई है।

read more – PURI JAGANNATH TEMPLE : एक बार फिर 46 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, मंदिर के खजाने से उठेगा परदा

National News and Politics