Diarrhea In Kawardha : कवर्धा में डायरिया के प्रकोप से 2 लोगो की मौत, डिप्टी सीएम शर्मा ने बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Diarrhea In Kawardha : कवर्धा में डायरिया के प्रकोप से 2 लोगो की मौत, डिप्टी सीएम शर्मा ने बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Diarrhea In Kawardha

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम के बोड़ला विकासखण्ड के वनांचल गांव सोनवाही में 10 जुलाई को डायरिया से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। 20 दिन पहले भी यहां एक महिला की मौत हो गई थी। लगातार डायरिया के प्रकोप से हो रही मौतों के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर गांव में मेडिकल कैंप लगाया गया है। मरीजों का इलाज करने के लिए गांव में ही बालक छात्रावास आश्रम को अस्थायी अस्पताल बनाया गया है।

Diarrhea In Kawardha

गृहमंत्री विजय शर्मा ने मृतकों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना जताई। वही गांव में बनाए गए अस्थायी हॉस्पिटल की निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इसके साथ ही डिप्टी सीएम शर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिए।

वनांचल सहित मैदानी क्षेत्रों में मौसमी बीमारी, डायरिया और जलजनित बीमारियों का संक्रमण ना हो इसके लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने और वनांचल क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए गए है।

read more – PM MUMBAI VISIT : लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार पीएम मोदी का मुंबई दौरा, 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Breaking News News and Politics राज्य खबर