25th june as samvidhan hatya diwas: देश में 25 जून संविधान हत्या दिवस होगा, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

25th june as samvidhan hatya diwas: देश में 25 जून संविधान हत्या दिवस होगा, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

25th june as samvidhan hatya diwas

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इमरजेंसी को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। देश में अब हर साल 25 जून संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रलाय गजट में इमरजेंसी का जिक्र करते हुए उस दौरान लोगों की पीड़ा की बात भी कही है। केंद्र की मोदी सरकार का कहना है कि यह दिन उन सभी लोगों के योगदान को स्मरण कराएगा जिन्होंने आपातकाल का दर्द झेला है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी है।

गौरतलब है कि तत्कालीन केंद्र की इंदिरा गांधी सरकार ने देश में 25 जून 1975 को इमरजेंसी को लागू किया था। जो कि लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंटने वाला कदम है। इंदिरा के कदम से आम आदमी के लोकतंत्रात्मक अधिकार खत्म कर दिए गए थे। इस बारे में मोदी सरकार का कहना है कि यह दिन उन लोगों के योगदान की याद दिलाएगा जिन्होंने 1975 के आपातकाल का अमानवीय दर्द झेला है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर स्पेशल