CG Weather Alert : मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के जिलों में जारी किया हैवी रेन अलर्ट, प्रदेश में चार दिन तक हल्की-मध्यम बारिश होगी

CG Weather Alert : मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के जिलों में जारी किया हैवी रेन अलर्ट, प्रदेश में चार दिन तक हल्की-मध्यम बारिश होगी

CG Weather Alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम विभाग में 6 जिलो कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और बीजापुर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं राजधानी रायपुर बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बुधवार को रायपुर, दुर्ग और सरगुजा समेत कई जिला में झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान बलरामपुर, रामानुजगंज में सबसे ज्यादा 47.3 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, सरगुजा में 42 मिलीमीटर, रायपुर में 41.4, कोंडागांव में 40.5, कांकेर में 30.1, नारायणपुर में 22.2 और बीजापुर में 24 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

read more – CHHATTISGARH NEWS : वरिष्ठ नागरिकों को सीएम साय से मिली बड़ी सौगात, बस किराये में मिली 100 फीसदी की छूट, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

Breaking News News and Politics राज्य खबर