Usha Uthup Husband Died : नहीं रहे मशहूर सिंगर ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Usha Uthup Husband Died : नहीं रहे मशहूर सिंगर ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Usha Uthup Husband Died

भारतीय मशहूर गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार, 8 जुलाई को कोलकाता में उन्होंने अंतिम सांस ली। कार्डियक अरेस्ट उनके मौत की वजह बताई जा रही है। परिवार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जानी ने अपने आवास पर टीवी देखते समय बेचैनी की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 9 जुलाई को किया जाएगा। उषा के अलावा उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी थी।

read more – KATHUA TERROR ATTACK : जम्मू में जारी लगातार आतंकी हमला, कश्मीर टाइगर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली, हमले में 5 जवान अन्य 5 घायल

जानी चाको, उषा उत्थुप के दूसरे पति थे और म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर अपना कारोबार संभालते थे। वो चाय के बागानों के बिजनेस से जुड़े हुए थे। दोनों पहली बार 70 के दशक की शुरुआत में फेमस नाइट क्लब ट्रिनकास में मिले थे। जानी चाको अपने पीछे उषा उत्थुप के साथ एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं।

Usha Uthup Husband Died

उषा उत्थुप की शादी पहले दिवंगत रामू से हुई थी। इस साल की शुरुआत में, उषा उत्थुप को संगीत उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। क्वीन ऑफ पॉप आइकन के रूप में फेमस सिंगर इस खास सम्मान के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

उषा उत्थुप बॉलीवुड की मशहूर गायिका हैं। हिंदी के साथ उन्होंने कई अलग- अलग भाषाओं में गाने गाए हैं। उषा उत्थुप ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 1969 में चेन्नई के एक छोटे से नाइट क्लब से की थी। अपनी दमदार आवाज की वजह से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली और देशभर में कई बड़े नाइट क्लब्स में गाने का मौका मिला।

इस दौरान दिल्ली के एक नाइट क्लब में दिवंगत अभिनेता देव आनंद की नजर उषा उत्थुप पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने उषा उत्थुप को 1971 में आई फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका दिया। शान से, वन टू चा चा, हरि ओम हरि, दोस्तों से प्यार किया, रंबा, कोई यहां अहा नाचे नाचे, नाका बंदी, और अधिक लोकप्रिय गाने उनके कैटलॉग में शामिल हैं।

read more – CHHATTISGARH PATWARI STRIK : छत्तीसगढ़ में 32 सूत्री मांगों को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सभी जिला मुख्यालयों में कर रहे धरना प्रदर्शन

Knowledge National News and Politics