RAIPUR CRIME NEWS
आरंग। छत्तीसगढ़ के रायपुर के आरंग थाना के ग्राम चपरीद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी और पिता को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में बाइक में सवार मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहे पिता घायल हो गए हैं। मिली जानकारी मुताबिक 10 चक्का ट्रक मां-बेटी के सिर के ऊपर से गुजर गया,

जिससे दोनों का सिर चकनाचूर हो गया है। हादसे के बाद गुस्साए भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। आरंग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि चपरीद गांव के पास एक रोड एक्सीडेंट हुआ है। बाइक पिता महेश कुमार साहू चला रहा था।
RAIPUR CRIME NEWS
पीछे में उसकी पत्नी उत्तरा बाई साहू (50) और बेटी आरती साहू (27) सवार थी। वे अपने गांव से आरंग की तरफ जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि मृतिका आरती का दो माह पहले ही शादी हुई थी और पहला आषाढ़ मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक ड्राइवर मनोज यादव खाली ट्रक को तेज रफ्तार में चला रहा था, जो समोदा की तरफ से आ रहा था। वह चपरीद गांव के पास बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही महेश उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। वहीं उसकी पत्नी उतरा और बेटी आरती ट्रक के पहिए के नीचे आ गए।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को घेरकर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

