Site icon AB News.Press

Hathras Stampede : अलीगढ़ और हाथरस में पीड़ित परिजनों से मिले राहुल गांधी, सीएम योगी से की खास मांग, राहुल से मिलकर भावुक हुए पीड़ित

Hathras Stampede

हाथरस। यूपी की पुलिस की हाथरस कांड की जांच जारी है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार सुबह पहले अलीगढ़ और फिर हाथरस पहुंचे। दोनों जगह हाथरस हादसे के घायलों और पीड़ितों के परिवारों से मिले। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने उन्हें बताया कि धार्मिक आयोजन के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण भगदड़ मची।

READ MORE – RAIPUR CRIME NEWS : आरंग में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में मां और बेटी की मौत, पिता घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हाथरस में मंगलवार 2 जुलाई को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। राहुल गांधी ने कहा कि वह इस त्रासदी का राजनीतिकरण नहीं करना चाहते। उन्होंने मरने वालों के परिवारों के लिए अधिक मुआवजे की मांग की। राहुल गांधी ने कहा, “यह एक दुखद घटना है। कई लोगों की मौत हो गई है।

Hathras Stampede

मैं इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं कहना चाहता, लेकिन प्रशासन की ओर से कमियां रही हैं और महत्वपूर्ण बात यह है कि अधिकतम मुआवजा दिया जाना चाहिए क्योंकि वे गरीब परिवार हैं। मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से खुले दिल से मुआवजा देने का अनुरोध करता हूं। अगर मुआवजे में देरी होती है, तो इससे किसी को फायदा नहीं होगा।

इस बीच, भोले बाबा को लेकर भक्तों में भी गुस्सा भड़कने लगा है। भक्तों का कहना है कि बाबा के सत्संग के अब तक किसी परिवार का भला नहीं हुआ है। 121 लोगों की मौत के लिए बाबा जिम्मेदार है और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

Hathras Stampede

इस बीच, यूपी पुलिस ने गुरुवार को छह सेवादारों को गिरफ्तार किया। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। अब तक 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर फरार है। पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। वह मनरेगा तकनीकी सहायक है।

इसके सात ही, भीड़ रोकने, धकेलने और साक्ष्य छुपाने का प्रयास करने वाले सेवादारों को चिह्नित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित एसआईटी ने अब तक 70 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

READ MORE – JANJGIR CHAMPA : छत्तीसगढ़ में कुंए में लकड़ी निकालने उतरे पड़ोसी को बचाने में पिता और 2 बेटों समेत 5 की मौत, जहरीली गैस बनी मौत का कारण

Exit mobile version