acb arrest TI in women police station:  महिला थाने की टीआई वेदवती दरियो गिरफ्तार, हजारों की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने पकड़ा

acb arrest TI in women police station: महिला थाने की टीआई वेदवती दरियो गिरफ्तार, हजारों की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने पकड़ा

acb arrest TI in women police station

रायपुर। राजधानी रायपुर के महिला थाने की टीआई को ACB ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंग हाथों पकड़ा है। शुक्रवार शाम महिला टीआई की जेब से पीड़ित महिला से लिए गए रुपए जब्त कर लिए गए हैं। टीआई ये ये रिश्वत दहेज की शिकायत दर्ज करने के बदले मांगी थी।

फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों ने टीआई वेदवती दरियो को पकड़ लिया। अब वेदवती दरियो से पूछताछ की जा रही है।

दअरसल टीआई वेदवती दरियो से लोधीपारा की शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट लिखने की बात कही थी। शिकायतकर्ता महिला अपने पति से तंग थी। ये पूरा मामला एक हफ्ते पहले का है। वेदवती ने कार्रवाई करने और FIR दर्ज करने के बदले 50 हजार रुपए मांगे। काफी अनुनय विनय के बाद मामला 35 हजार में तय हो गया।

जैसे ही मामला सेट हुआ पीड़ित महिला ने एसीबी की टीम को शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया जिसमें टीआई फंस गई। टीम ने नोटों में एक केमिकल लगाया था। जो दरियो के हाथ में लग गया था। मौके पर एसीबी के अफसरों ने दरियो के हाथ में रंग पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर