DA NEWS PLUS LANCHED: AB MEDIA HOUSE के टीवी चैनल DA NEWS PLUS का cm vishnu deo sai ने किया शुभारंभ 

DA NEWS PLUS LANCHED: AB MEDIA HOUSE के टीवी चैनल DA NEWS PLUS का cm vishnu deo sai ने किया शुभारंभ 

 

DA NEWS PLUS LANCHED

Raipur मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार की शाम को राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी मन्दिर परिसर स्थित रविन्द्र कक्ष में एबी मीडिया हाउस के सैटेलाइट चैनल डीए न्यूज़ प्लस का शुभारंभ किया।

समाचार चैनल डीए न्यूज प्लस के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। निश्चित ही डीए न्यूज प्लस चैनल निष्पक्षता और निर्भीकता से छत्तीसगढ़ और देश के शोषित और दबे कुचले लोगों की आवाज़ बुलंद करेगा।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस चैनल के माध्यम से सरकार की योजनाएं भी जन-जन तक पहुंचेगी, जिसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा। उम्मीद है कि डीए न्यूज प्लस चैनल दूरस्थ अंचल की समस्याओं को सरकार और जनता के सामने लाएगा। हमारा लक्ष्य है कि हम छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ के रुप में खड़ा करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चैनल से जुड़ी मीडिया टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम से पहले कालीबाड़ी मन्दिर में देवी माँ काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

DA NEWS PLUS LANCHED

कार्यक्रम के आखिर में मुख्यमंत्री को एक नहीं बच्ची समायरा साजिद ने भी पुष्प भेंट किया जिसे पाकर cm से ने प्रसन्नता व्यक्त की. इस मुलाकात को CMO chhattisgarh ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है

चैनल के इनोग्रेशन में विधायक श्री मोतीलाल साहू , विधायक पुरंदर मिश्र, भूतपूर्व विधायक देवजी भाई पटेल और एबी मीडिया समूह से अरुण भद्रा, श्रीमती रेशमा भद्रा, संजय उपाध्याय, शकील साजिद,  विनेश दीक्षित , बलबीर भारज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आज DA न्यूज़ प्लस चैनल के शुभारंभ के अवसर पर नन्ही सी बिटिया ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्नेह पूर्वक गुलाब का फूल भेंट किया। मुख्यमंत्री जी भी बड़ी आत्मीयता से बच्ची से मिले।

DA NEWS PLUS LANCHED

Breaking News National News and Politics राज्य खबर