Kanker News : भानुप्रताप शहर के बस स्टैंड में तेंदुआ दिखने से लोगो में दहशत का माहौल, देखें वीडियो…

Kanker News : भानुप्रताप शहर के बस स्टैंड में तेंदुआ दिखने से लोगो में दहशत का माहौल, देखें वीडियो…

Kanker News

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर बस स्टैंड संतोषी पारा के एक घर में एक तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। तेंदुआ एक घर के आम पेड़ पर घंटों से बैठा हुआ है। शहर में तेंदुए के आने की खबर मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

read more – IPS PROMOTION : IPS अरूणदेव गौतम और IPS हिमांशु गुप्ता प्रमोट होकर बने DG, राज्‍य सरकार ने जारी किया आदेश

सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई। पेड़ पर बैठे तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Kanker News

जिसमें तेंदुआ शांतिपूर्वक बैठा हुआ नजर आ रहा है। एसडीओ आईपी हेंद्रे ने बताया तेंदुआ को पकड़ने रेस्क्यू अभियान किया गया। टीम रेस्क्यू कर तेंदुए को जंगल में सुरक्षित छोड़ेगी।

read more – SECURITY OF MP RAHUL GANDHI’S : सांसद राहुल गांधी के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, हिंदूवादी संगठनों के हमले का खतरा, दिल्ली पुलिस अलर्ट

 

News and Politics राज्य खबर