IPS promotion : IPS अरूणदेव गौतम और IPS हिमांशु गुप्ता प्रमोट होकर बने DG, राज्‍य सरकार ने जारी किया आदेश

IPS promotion : IPS अरूणदेव गौतम और IPS हिमांशु गुप्ता प्रमोट होकर बने DG, राज्‍य सरकार ने जारी किया आदेश

IPS promotion

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अरुण देव गौतम (1992 बैच) व हिमांशु गुप्ता (1994 बैच) को राज्य सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) से पदोन्नत करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजी) बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

फ़िलहाल डीजी की दौड़ में आइपीएस अधिकारी पवन देव का नाम अभी लिफाफे में बंद है। प्रदेश के वर्त्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा अगस्त महीने में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। राज्य सरकार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है।

आइपीएस अरुण देव गौतम मूलत: उत्तर प्रदेश के कानपुर रहने वाले हैं। वे वर्तमान में गृह जेल एवं परिवहन विभाग के सचिव हैं, वहीं आइपीएस हिमांशु गुप्ता मूलत: राजस्थान के जयपुर रहने वाले हैं। वर्तमान में वे एडीजी प्रशासन के पद पर कार्यरत हैं।

जारी आदेश :-

read more – NARAYANPUR CHHATTISGARH : नारायणपुर के अबूझमाड़ में कीचड़ के कारण रास्ते में संजीवनी के स्टाफ ने करवाया सुरक्षित प्रसव

Breaking News News and Politics राज्य खबर