Site icon AB News.Press

Bihar Bridge Collapsed : जारी है बिहार में पुलों के धराशायी होने का सिलसिला, सीवान में 35 साल पुराना पुल भराभरा कर गिरा

Bihar Bridge Collapsed

सीवान। बिहार में जारी है पुलों के गिरने का सिलसिला। बता दे कि, 15 दिन के अंदर पांचवा पुल जो 35 साल पुराना था, भरभरा कर गिर गया। सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा गांव और देवरिया गांव के बीच गंडक नदी पर बना 35 साल पुराना पुल का एक पाया धंसने लगा।

देखते ही देखते पुल नदी में समा गया। हादसे के बाद कई गांव के बीच आवागमन बाधित हो गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वही लोग पुल के निर्माण कार्य पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है यह पुल 35 साल पुरानी थी।

Bihar Bridge Collapsed

हजारों लोगों के आने-जाने का मात्र एक यही साधन था। जो अब पूरी तरह से टूट गया है। ग़नीमत है कि इस हादसे में जानमाल की कोई नुकसान नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि 30 साल पहले बिहार सरकार ने इस पुल का निर्माण करवाया था।

कुछ दिन पहले ही विभाग द्वारा नहर की सफाई करवाई गई थी। साथ ही नहर की मिट्टी काटकर नहर के बांध पर फेंक दी गई थी।

read more – CHHATTISGARH NEWS : छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी जिलों में खुलेंगे पिंक थाने, मंत्रालय में विभागीय बैठक की समीक्षा

Exit mobile version