Tax Hike Protest in Kenya :  केन्या में सरकार के खिलाफ कर विरोधी प्रदर्शन में 39 लोगो की मौत, 360 से अधिक घायल, 627 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Tax Hike Protest in Kenya : केन्या में सरकार के खिलाफ कर विरोधी प्रदर्शन में 39 लोगो की मौत, 360 से अधिक घायल, 627 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Tax Hike Protest in Kenya

केन्या में राष्ट्रीय अधिकार निगरानी संस्था के मुताबिक नई कर वृद्धि को लेकर हो सरकार के खिलाफ कर रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान अब तक 39 लोग की मौत हो गई हैं। केन्या नेशनल कमीशन ऑन ह्यूमन राइट्स (केएनसीएचआर) ने सोमवार को मृतकों की संख्या की घोषणा की।

इससे पहले मंगलवार को केन्या में टैक्स बढ़ोत्तरी को लेकर गुस्साए लोग संसद परिसर में घुस गए और संसद भवन के एक हिस्से को आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 39 लोग मारे गए हैं और 361 घायल हुए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार जबरन या अनैच्छिक गायब होने के 32 मामले दर्ज हुए हैं और प्रदर्शनकारियों की 627 गिरफ्तारियां की गई है।

Tax Hike Protest in Kenya

अल जजीरा के मुताबिक पिछले मंगलवार को जब सांसदों ने विवादास्पद विधेयक पारित किया, तो अधिकतर युवा जेनरेशन-जेड प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण कर-विरोधी रैलियां जानलेवा हिंसा के चौंकाने वाले दृश्यों में बदल गईं।
बाद में, मतदान की घोषणा के बाद, भीड़ ने मध्य नैरोबी में संसद परिसर में तोड़फोड़ की और पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाए जाने के कारण परिसर में आंशिक रूप से आग लगा दी गई।

इसके बाद सांसदों को संसद भवन से सुरक्षित निकाला गया। प्रदर्शनकारी नए टैक्स का विरोध कर रहे हैं जिससे डायपर जैसी वस्तुओं की कीमत बढ़ जाएगी। हालांकि ब्रेड पर कर लगाने का प्रस्ताव जनता के विरोध के बाद हटा दिया गया था। भारत ने भी केन्या में अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, क्योंकि कर वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिससे अफ्रीकी राष्ट्र में भगदड़ मच गई।

पिछले सप्ताह रूटो ने घोषणा की थी कि वह कर वृद्धि वाले विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर “ऑक्यूपाई एवरीवेयर”, “रूटो मस्ट गो” और “रिजेक्ट बजटेड करप्शन” हैशटैग के साथ पर्चे पोस्ट किए गए हैं।

 

Breaking News International News and Politics