Site icon AB News.Press

Assam Flood : असम में आये बाढ़ से 6 लाख से ज्यादा लोग बुरी तरह प्रभावित, 44 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने 27 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतवानी, 3 राज्यों में रेड अलर्ट

Assam Flood

असम। असम में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ आ गई है। यहां करीब 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। यहां कामरूप, गोलाघाट, माजुली, लखीमपुर, करीमगंज, कछार, धेमाजी, मोरीगांव, उदलगुड़ी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, नागांव, शिवसागर, दारंग, नलबाड़ी, सोनितपुर, तामुलपुर, विश्वनाथ और जोरहाट बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।

वही बाढ़ में अब तक 44 लोगों की जान चली गई है। पिछले एक माह से बाढ़ से जूझ रहे असम और अरुणाचल में लोग अस्थायी कैंपों में रह रहे हैं। असम में बाढ़ की स्थिति और बदतर होती जा रही है।

असम और अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के बाद कई ब्रह्मपुत्र, सुबनसिरी, दिखौ, दिसांग, बुरहिदिहिंग, जिया-भराली, बेकी और कुशियारा सभी नदियां उफान पर हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के पानी से 44 सड़कों, एक पुल और छह बाध क्षतिग्रस्त हो गए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से छोट-छोटे बच्चे पानी में डूबे अपने घरों से कीमती सामानों को बाहर निकाल रहे हैं।

Assam Flood

वही भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण पशु फंसे हुए हैं, जिससे वाहनों की चपेट में आने से चोट लगने और मौत की संभावना बनी हुई है, इसलिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कालीबोर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के वाहनों की गति एनएच 715 (पुराने एनएच 37) के खंड पर 20 या 40 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं चलाने के निर्देश जारी किये है।

Assam Flood

IMD ने मंगलवार (2 जुलाई) को असम, मेघायल और उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। 27 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है, जिनमें पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक शामिल हैं।

Exit mobile version