Site icon AB News.Press

West Bengal Girl Viral Video : अवैध संबंध के शक में बंगाल में बीच सड़क पर युवक-युवती की बेरहमी से पिटाई, महिला के फाडे कपड़े, वीडियो वायरल होने पर आरोपी युवक पर केस दर्ज

West Bengal Girl Viral Video

दिनाजपुर। पश्चिम बंगाल से बहुत ही चौकाने वाली अमानवीय घटना का मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंध के आरोप में एक युवक-युवती के साथ बीच सड़क में मारपीट कर महिला के कपडे फाडे गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने पर रविवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

read more – LONAVALA HILL STATION NEWS : लोनावला के झरने में बहे एक ही परिवार के 7 लोग, अचानक आया सैलाब, महिला समेत 4 बच्चे शामिल

वीडियो में जो व्यक्ति दोनों को डंडे से पीटते हुए दिख रहा है, वह कथित तौर पर उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का एक स्थानीय टीएमसी नेता है, जहां अवैध अदालत (कंगारू कोर्ट) के फैसले के बाद यह घटना को अंजाम दिया गया। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक शख्स बड़े ही बेरहमी से बीच सड़क पर एक महिला और पुरूष को पीटता नजर आ रहा है। इस अमानवीय घटना के बाद क्षेत्र का माहौल काफी गर्माया हुआ है।

West Bengal Girl Viral Video

सभी विपक्ष ममता सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मामले में ताजमुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान का भी इस पर बयान आया है। विधायक ने कहा कि महिला की गतिविधियां असामाजिक थीं। हालांकि, हमीदुल ने कहा कि तजमुल का टीएमसी से कुछ लेना देना नहीं है। वही हमीदुल रहमान ने आगे कहा कि ये गांव का मामला है और इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं। इसके साथ ही तृणमूल विधायक ने इस घटना की निंदा की है।

मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के लखीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र का है। शख्स बीच सड़क पर एक कपल को पीट रहा है। कपल दर्द से चिल्ला रहा है पर शख्स उस पर लगातार डंडे बरसा रहा है। वीडियो में उस जगह पर बड़ी भीड़ देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना 28 जून की है और यह सालीसी सभा में सजा देने की बताई जा रही है।

read more – PARLIAMENT SESSION 2024 : मानसून सत्र के बीच सदन में हंगामे के आसार, NEET, AGNIPATH के मुद्दों पर विपक्ष का होगा विरोध-प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद ने दिया नोटिस, संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

Exit mobile version