NHAI notice to steel companies
रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देशभर की 11 स्टील कंपनियों को नोटिस जारी करते हुए, 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। इन कंपनियों के सड़क प्रोजेक्ट में सप्लाई किए गए स्टील मटेरियल मानकों में खरे नहीं उतरे हैं।
इनमें छत्तीसगढ़ की चार बड़ी कंपनियों श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात रायपुर, हीरा स्टील रायपुर, श्री नाकोड़ा रायपुर और एमएसपी स्टील एंड पॉवर के नाम भी शामिल है।
NHAI notice to steel companies
जारी नोटिस में प्राधिकरण ने साफ लिखा है कि गुणवत्ताहीन उत्पाद सप्लाई करने पर क्यों न आपके फर्म की सप्लाई के अनुबंध को समाप्त कर दिया जाए। अन्य कंपनियों में आंध्रप्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल की कंपनियां शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर एनएचआइ द्वारा जारी टेंडर में इन कंपनियों ने हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्हें वर्क आर्डर जारी किया गया था। कंपनियों को एनएचएआइ के नईदिल्ली स्थित मुख्यालय से 19 जून को नोटिस जारी किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक जांच के लिए एनएचएआई ने एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) से मान्यता प्राप्त लैब में थर्ड पार्टी टेस्ट कराया था। लैब में मटेरियल का कैमिकल कंपोजिशन टेस्ट किया गया, जो मानकों के तहत नहीं पाया गया। इसके बाद नोटिस जारी किया गया है।

