CG Cabinet Expansion : दिल्ली से सीएम विष्णुदेव साय के लौटते ही छत्तीसगढ़ के मंत्रीमंडल में सुगबुगाहट, देखिये दावेदारी की दौड़ में कौन है शामिल

CG Cabinet Expansion : दिल्ली से सीएम विष्णुदेव साय के लौटते ही छत्तीसगढ़ के मंत्रीमंडल में सुगबुगाहट, देखिये दावेदारी की दौड़ में कौन है शामिल

CG Cabinet Expansion

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद मंत्रिमंडल और विधायक दोनों पदों से इस्तीफा देने के बाद से ही छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। तो वही सीएम विष्णुदेव भी इस बीच कई बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं,

जहां उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। सीएम साय शनिवार को वापस रायपुर लौटे तो उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम बात कही। जिसके बाद आने वाले कुछ दिनों में राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने बताया-” दिल्ली में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सभी बीजेपी सांसदों के साथ बैठक हुई, जो एक परिचयात्मक बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल हुए थे। बैठक में संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

READ MORE – AAP PROTEST : सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज AAP का ‘हल्ला बोल’, देशभर में भाजपा मुख्यालयों के पास करेगी विरोध प्रदर्शन

CG Cabinet Expansion

फिलहाल सीएम साय के मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों की जगह अभी खाली है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं, इस आधार पर राज्य में सीएम समेत कुल 14 विधायक मंत्री बन सकते हैं। अभी सीएम साय और डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा को मिलाकर मंत्रिमंडल में कुल 12 विधायक शामिल हैं।

एक पद पहले से खाली था, जबकि बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक और पद खाली हो गया। इस तरह अब मंत्रिमंडल में दो जगह खाली हो गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम विष्णुदेव साय जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नए मंत्रियों के नामों की घोषणा कर सकते हैं। क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल का विभाग भी अब सीएम साय के पास है।

सीएम साय के मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कई विधायक दावेदार हैं। जिनमें कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, बिलासपुर से अमर अग्रवाल और दुर्ग से गजेंद्र यादव की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि बृजमोहन अग्रवाल के हटने के बाद अमर अग्रवाल को मंत्रिमंडल में मौका दिया जा सकता है वह रमन सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

READ MORE – BIHAR BRIDGE COLLAPSE : बिहार में जारी है लगातार पुलों के गिरने का सिलसिला, 11दिनों में 5वीं घटना

 

News and Politics राज्य खबर