Raipur Crime : राजधानी के BSUP कॉलोनी की आठवीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, सर फटने से मौके पर हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Raipur Crime : राजधानी के BSUP कॉलोनी की आठवीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, सर फटने से मौके पर हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Raipur Crime

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने निर्माणधीन ईमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जिंदगी की इहलीला ही समाप्त कर ली। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि महिला दौड़ते हुए तेजी से निर्माणाधीन बिल्डिंग के ऊपर चढ़ी, फिर वह वहां से कूद गई। सिर फटने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

READ MORE – CG POLITICS : लोकसभा में खराब प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंंग कमेटी, वीरप्पा मोइली करेंगे हार की समीक्षा

पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगो से पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द का है। टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम शबनम परवीन है। उसकी उम्र 41 साल थी। महिला का घर घटनास्थल के पास है। RDA कॉलोनी ब्लॉक-H बोरिया खुर्द में बिल्डिंग निर्माणधीन है।

Raipur Crime

लगभग दोपहर 12 बजे के आसपास शबनम घर से तेजी से दौड़ते हुए बिल्डिंग की तरफ आई। फिर कुछ ही मिनटों में महिला बिल्डिंग के आठवें माले पर पहुंच गई। और वहां से छलांग लगा दी। जमीन पर नीचे गिरते ही उसका सिर बुरी तरह फट गया, जिसके कारण मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक मृतक महिला अविवाहिता थी और मानसिक रूप से बीमार थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मृतक महिला के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही आत्महत्या की असल वजह सामने आ पाएगी।

READ MORE – FEMALE NAXALITE SURRENDER : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सात नक्सली गिरफ्तार, 5 साल से काम कर रही सक्रीय महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Breaking News News and Politics राज्य खबर